मेरी बेटी
😍मेरे नारी रूप को सम्पूर्ण करने बेटी तू आई मुझे परिपूर्ण करने, आज ही के दिन तो कोख से मेरी जन्म लिया, कन्या रूप में शक्ति ने मेरी गोद को सुसज्जित किया, बिटिया तेरी वाणी ने मुझे माँ के नाम से उपकृत किया! देख कर तेरे चेहरे को मेरे कष्टों मैं भूल गई! तुझे बाहों में भरकर ममता मेरी निहाल हुई! प्यारी बेटी 😊😍